टेहरोली: बमनुआ में विशाल भंडारे के साथ श्री राम महायज्ञ का हुआ समापन
तहसील टहरौली क्षेत्र के बमनुआ में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ का पूर्ण आहुति मंत्रउच्चारण के बाद समापन हो जाने के बाद आज शनिवार को समय 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भंडारे में शामिल होकर यज्ञ में आने वाले लोगों को प्रसाद ग्रहण करा कर पुण्य लाभ अर्जित कर कमाया है