दिनारा: नटवार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Dinara, Rohtas | May 14, 2026 नटवर थाना क्षेत्र के दिनारा-विक्रमगंज स्टेट हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे पचौली मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र कृष कुमार के रूप में हुई है।