रामपुर: राम-रहीम पुल के पास भीषण जाम लगा, एंबुलेंस काफी देर तक जाम में फंसी रही, राहगीरों ने खुलवाया जाम, यातायात पुलिस नदारद
Rampur, Rampur | Oct 1, 2024 कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के राम रहीम पुल के पास तिराहे पर मंगलवार शाम 6 बजे अचानक भीषण जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस फस गई।स्थानीय रहागीरों ने कड़ी मशक्कत करके एंबुलेंस को जाम से निकला राहगीरों ने बताया यहां पर अक्सर शाम 4:00 बजे के बाद रोजाना जाम लग रहा है।जाम के दौरान यातायात पुलिस के अफसर और कर्मचारी नदारत हैं । स्थानीय लोग जाम से परेशान हो रहे हैं।