रामपुर: मंगलवार को जवालानागर स्थित टेक्स टाइल के निकट मिला नवजात बच्ची का शव
Rampur, Rampur | Oct 1, 2024 मंगलवार सुबह किसी ने डायल 112 पर सूचना दी कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वालानागर स्थित टेल्सटाइल के निकट नवजात बच्ची का शव पड़ा है। चाइल्ड हेल्प लाइन डिस्ट्रिक्ट सुपरवाइजर शिवम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस और चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी मौके पर पहुँचे। शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। पुलिस जाँच में जुटी।