रामपुर: ग्राम रुस्तम नगर नठिया खेड़ा में कुल्हाड़ी से हमले में युवक घायल, ज़िला अस्पताल से किया गया रेफर
Rampur, Rampur | Oct 1, 2024 थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम रुस्तम नगर नठिया खेड़ा निवासी नन्ने खान के बेटे उम्मेन खान किसी काम से ढकिया जा रहे थे। आरोप है कि उनकी किसी मुखालिफ पार्टी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में उम्मेन खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा बरेली रेफर कर दिया गया गया।