दतिया नगर: भंडेरी फाटक नया ताल निवासी नवविवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, मामला दर्ज
भंडेरी फाटक नया ताल निवासी नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने मे मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार सुबह पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, भंडेरी फाटक निवासी विवाहिता के अनुसार उसका विवाह लगभग 2 साल पहले इंदरगढ़ निवासी महिपाल दोहरे के साथ हुआ था।