हेरहंज: उच्च विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन: ज्ञान्ती देवी अध्यक्ष और शमशेर सिंह उपाध्यक्ष चुने गए, 25 सदस्यीय समिति का चयन
बालूमाथ स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के पुनर्गठन हेतु एक आम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ज्ञान्ती देवी को समिति का अध्यक्ष तथा शमशेर सिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए कुल 25 सदस्यों का चयन किया गया।