चंदिया: चंदिया में आकाशीय बिजली का कहर, आम के पेड़ के नीचे खेल रहे 3 वर्षीय मासूम की मौत
Chandia, Umaria | Jun 27, 2026 उमरिया जिले के चंदिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 स्थित छाहर मुहल्ले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पांच बच्चे बारिश के दौरान आम के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस कुशवाहा, पिता सुरेंद्र कुशवाहा, उम्र 3 वर्ष की मौके पर हुई मौत