वैशाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर दियारा इलाके से लगभग 25,000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब (जावा) जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई।पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए बनाई गई पांच भट्ठियां ध्वस्त।