नागौद: सांसद गणेश सिंह ने किया नागौद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अक्टूबर से सतना–फुलवारी–देवेन्द्रनगर यात्री ट्रेन चलने की तैयारी
Nagod, Satna | Aug 2, 2026 नागौद। सतना सांसद गणेश सिंह ने रविवार को नागौद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद गणेश सिंह ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह से सतना–फुलवारी–देवेन्द्रनगर के बीच यात्री ट्रेन के संचालन की तैयारी की जा रही है