कलेर: कलेर के तिवारी बीघा में साधु राजवंशी के घर आधी रात को लगी आग, सब कुछ जलकर राख
Kaler, Arwal | Apr 26, 2026 पहलेजा के तिवारी बीघा में शनिवार रात्रि करीब 12 बजे साधु राजवंशी के घर में अचानक आग लग गई। घर में सो रही उनकी पुत्री ललिता कुमारी को नींद खुली तो पूरा घर आग में लिपट चुका था। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। आसपासियों, 112 पुलिस और अग्निशमन दल के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घर का सारा सामान, बर्तन, राशन, खटिया, पलंग और कपड़े जलकर पूरी तरह से राख हो गया।