सांगानेर: महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर जयपुर के बिड़ला सभागार में राष्ट्रीय समारोह आयोजित, सीएम शर्मा ने की शिरकत
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिड़ला सभागार में भव्य राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में समाज के लोगों व जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि भजनलाल शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की।