जबलपुर: जबलपुर के 1500 साल पुराने काल भैरव मंदिर में बड़ी चोरी, दानपेटी तोड़कर नगदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात !!
जबलपुर के सगड़ा चौराहे के पास स्थित, 1500 साल पुराने ऐतिहासिक काल भैरव मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है!जहां दो शातिर चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर दानपेटी को तोड़ दिया और उसमें रखे श्रद्धालुओं के आस्था के पैसे लेकर फरार हो गए। लेकिन, वहां लगी तीसरी आंख ने उनकी इस करतूत को कैद कर लिया, यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई