कोडरमा: कोडरमा घाटी में ब्रेक फेल होने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, रोड सेफ्टी सदस्य सागर कुमार गिरी ने किया घायलों का उपचार
कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी नौवां माइल में शनिवार को ब्रेक फेल होने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक का चालक और उपचालक को मामूली चोटे आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को देते हुए घायलों का प्राथमिक उपचार कराया।