कोरांव: क्राफ्ट सर्वे की निगरानी को लेकर एसडीएम सुबह से देर शाम तक ब्लॉक मुख्यालय पर डटे रहे, भेजते रहे प्रगति रिपोर्ट
उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी शनिवार को सुबह 10:30 बजे अचानक ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे तो अफरा तफरी मच गई। हालांकि उप जिलाधिकारी क्राफ्ट सर्वे कार्य की निगरानी को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे थे। जहां खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह वह अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने मिलकर क्राफ्ट सर्वे कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में एसडीएम को जानकारी दी।