अकबरपुर: गजनेर थाना क्षेत्र में दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में CO अकबरपुर ने दी जानकारी
सीओ अकबरपुर संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना गजनेर स्थित HPCL चालक अर्जुन निवासीनरसूलाबाद अपना टैंकर रिफिलिंग के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान पार्किंग में दूसरे टैंकर चालक सनोज द्वारा अर्जुन का एक्सीडेंट हो गया, जिस कारण अर्जुन की मृत्यु हो गई। अर्जुन की पत्नी की तहरीर के आधार पर थाना गजनेर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।