छतरपुर नगर: बराखेरा में जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बराखेरा गांव में 22 वर्षीय युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मृतक की पहचान जयहिंद यादव (22) के रूप में हुई है। परिजन बुधवार सुबह करीब 7 बजे उसे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।