थाना रुरा पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी राजेन्द्र पुत्र उजागर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बेनी गांव थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।