जोशियाड़ा: धराली बाढ़ में लापता लोगों की तलाश में एसडीआरएफ ने खंडर में तब्दील हुए घरों में चलाया सर्च अभियान
धराली में प्रलयकारी बाढ़ में लापता चल रहे लोगों की तलाश में एसडीआरएफ,एनडीआरएफ व पुलिस का सर्च अभियान युदस्तर पर है। शनिवार शाम 6 बजे तक एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने मलबे में तब्दील हुए अवासीय भवनों में घुसकर गहनता से तलाशी ली, अभीतक धराली में लापता हुए एक युवक का शव मिला है अभीतक मिल पाया है। एसडीआरएफ विक्टिम लोकेटिंग कैमराें की मदद से सर्च अभियान चला रही है