मंगलवार की सुबह सांगीपुर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांचवे आरोपी अनुज यादव पुत्र शिवभजन निवासी लखनपुरसूर को गांव के समीप से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डण्डा भी पुलिस ने बरामद किया। सांगीपुर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी को पूछतांछ कर दोपहर बाद तीन बजे जेल भेज दिया गया है।