अनूपपुर: सड़क पर बिखरी सामग्री से रुकी शवयात्रा,
निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल
जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 1 में एक निर्माणाधीन भवन की सामग्री सड़क पर फैला दिए जाने से रविवार को आवागमन बाधित हो गया। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 6 की एक महिला की शवयात्रा को मुक्तिधाम ले जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।लोगो ने आरोप लगाया कि भवन का निर्माण बिना अनुमति किया जा रहा है और मामले की जानकारी एसडीएम को देकर कार्रवाई की मांग की गई