🚨 रुद्रपुर गैंगरेप कांड: पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "अपराध मुक्त देवभूमि" संकल्प के तहत एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर गैंगरेप मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश के दौरान बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी गुरबाज उर्फ मानु के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
DM Udham Singh Nagar Udham Singh Nagar Pol #PoliceEncounter #sspudhamsingjnagar