केकड़ी: चौबीस घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे मवेशी चोर,सदर थाना पुलिस ने पिकअप वाहन व चुराई गई गाय-भैंसें बरामद की
Kekri, Ajmer | May 24, 2026 सदर थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर मवेशी चोरी के मामले का पर्दाफाश कर चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3 भैंस,5 पाडी 1 गाय,वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।थानाधिकारी जगदीश चौधरी ने रविवार दोपहर 2 बजे मामले का खुलासा किया।मेवदा खुर्द के रामराज जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।