"पन्ना में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ कही जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने आज हुंकार भरी है। कलेक्ट्रेट के घेराव के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्य द्वार पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें बीते 5 वर्षों से टीबी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है।