हंडिया: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 83 जोड़ों का विवाह हुआ
हंडिया तहसील क्षेत्र के सैदाबाद में मंगलवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 83 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सैदाबाद सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।