पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों हुए दिनदहाड़े लूट कांड का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।