शामली: शामली, कैराना व कांधला थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा
Shamli, Shamli | May 6, 2025 मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली शामली, कैराना व कांधला पुलिस ने अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवई के अंतर्गत 12 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमों में अनीस, समीर, उस्मान, साबिर, जाकिर, जमशेद, इमरान, मुन्तयाज, जुल्फान, जुबैद, जहरूर खां व सिकंदर को नामजद किया गया है।