शामली: उधम सिंह स्टेडियम में होगी मेरठ जोन की 42वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता, उद्घाटन करेंगे डीएम
Shamli, Shamli | May 5, 2025 सोमवार की शाम करीब 8 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुतााबिक 6 मई को शामली के उधम सिंह स्टेडियम में मेरठ जोन की 42वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान द्वारा सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न जनपदों से आई पुलिस टीमों के बीच मुकाबलों की शुरूआत होगी।