रामपुर: यू0पी0-112 में रामपुर पुलिस ने प्रदेश की अक्टूबर रैंकिंग में किया टॉप, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Nov 3, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार यू0पी0-112 परियोजना में जनपद रामपुर ने माह अक्टूबर 2025 की रैकिंग में 92.28 अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह लगातार 14वीं बार है जब यू0पी0-112 परफॉर्मेंस डैशबोर्ड पोर्टल के रैकिंग सिस्टम में रामपुर जिला प्रथम स्थान पर रहा है।