रतिया: फतेहाबाद: रतिया खंड के विभिन्न गावों में स्वयं सहायता समूह महिलाओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
एडीसी एंव नोडल अधिकारी राहुल मोदी के दिशा निर्देशानुसार रतिया खंड के विभिन्न गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। गांव नथवान, मुंशीवाली, सुखमनपुर, महमड़ा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शत प्रतिशत मतदात की शपथ दिलाई गई।