बालोद: जामगांव बी में खाट और बाड़ी में छिपाकर रखी गई गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, चोरी-छिपे बेचते हुए बालोद पुलिस ने पकड़ा
Balod, Balod | Jan 31, 2026 बालोद पुलिस ने गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम जामगांव बी से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर चोरी-छिपे बिक्री कर रही थी। पुलिस ने महिला के कब्जे से 607 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम 1 हजार रुपये जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 28 हजार 500 रुपये बताई गई है।