राजगढ़ के बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में गत दोनों घायल अवस्था में मिले राजू यादव के मामले में उनकी पत्नी संगीता बाई ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर शिकायत की है कि उनके पति पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हमला किया गया इस पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में महिला ने कार्रवाई की मांग की है।