कान्हाचट्टी: आरुगड़ा में नौ चंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा गांव
प्रखंड के चारु पंचायत स्थित आरुगड़ा गांव में देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा व पांच दिवसीय नौ चंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जय माता दी और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, मुखिया रवीना देवी, पूर्व मुखिया राजेन्द्र राम व समाजसेवी भीम सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलशधारियों को यज्