गाण्डेय: गांडेय के कारूडीह स्थित सुरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने सरकारी वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही
Gandey, Giridih | Jun 18, 2026
गांडेय थाना क्षेत्र के कारूडीह स्थित सुरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे सरकारी वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। विभागीय जानकारी के अनुसार, कारूडीह निवासी हबीब मियां समेत अन्य लोगों द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था।