चंदिया: 28 जून को चंदिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
Chandia, Umaria | Jun 25, 2026 चंदिया सहित जिलेभर में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 840 पोलियो बूथ, 48 ट्रांजिट बूथ और मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। वहीं 29 और 30 जून को मॉप-अप अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी जाएगी।