परसिया: वार्ड 13 बांध मोहल्ला अखंड पाठ साहब की समाप्ति में पहुँचरसांसद विवेक बंटी साहू,लंगर में हुए शामिल
छिंदवाडा सांसद विवेक बंटी साहू बुधवार को परासिया के वार्ड तेरह के बांध मोहल्ला में सरदार स्व बच्चन सिंह नागी के परिवार में पहंुचे। नए मकान के प्रवेश पर अखंड पाठ साहब का समापन बुधवार को किया गया था। पाठ साहब केे समापन में सांसद शामिल हुए। सांसद विवेक बंटी साहू ने लंगर भी चखा। इस अवसर पर सरदार बिंदी नागी ने उनका अंग वस्त्र से अभिवादन किया।