बांसवाड़ा: चिड़ियावासा सीनियर स्कूल के सामने बाड़े में लगी आग, दमकल की सहायता से बुझाई गई आग
चिड़ियावासा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कुल के सामने सोमवार दोपहर 1:30 बजे हाइवे किनारे स्थित एक बाड़े में देशी खाद के ढेर और पड़े कचरे में भीषण आग लगने का मामला सामने आया हे। हवा के साथ फैली आग से अपरा - तपरी मच गई। स्थानीय समीप के लोगों ने पानी की मोटरे चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया पर आग हवा के साथ फैलती गई। सुचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाई गई।