अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गाँव 20 एलएम में आसमानी बिजली के करंट चपेट में आने से घायल मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत
31 मार्च को गांव 20 एलएम में आसमानी बिजली गिरने डेढ़ वर्षीय सनी और उसका बड़ा भाई तीन वर्षीय ईशान बुरी तरह से झुलस गए थे। जिन्हें घडसाना के सरकारी अस्पताल से बीकानेर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। आज रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई है। और वही उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।