वैर: जीवद चारागाह में भीषण आग, सैकड़ों पेड़ और वनस्पति जलकर हुई राख
Weir, Bharatpur | May 25, 2026 उपखंड की ग्राम पंचायत जीवद स्थित चारागाह में सोमवार को अचानक आग भड़क उठने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे चारागाह में मौजूद विलायती बबूल, सूखी घास-फूस और बड़ी संख्या में पेड़ इसकी चपेट में आ गए।