दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनादुला गांव में जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलने वाले 6 जुआरी अरविंद कुमार चंद्रा , सावन बरेठ , विशेषर चंद्रा , रोहित कुमार चंद्रा , अमृत लाल चंद्रा , गायत्री प्रसाद के कब्जे से 5 हजार 9 सौ 70 रुपये को जब्त करके सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया है।