हुज़ूर: कोलार थाना पुलिस की कस्टडी में एक युवक की मौत का मामला आया सामने
Huzur, Bhopal | Jan 31, 2024 भोपाल के कोलारथाना पुलिस की कस्टडी में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, दो दिन पहले आशा कार्यकर्ताओं ने डायल 100 को सूचना दी थी कि मृतक युवक शराब पीकर हंगामा मचा रहा था। इस शिकायत के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आ रही थी। उसी समय युवक ने पुलिस की गाड़ी से गेट खोलकर छलांग लगा दी थी, जिससे वह घायल हो गया। इलाज के दौरान आजउसकी मृत्यु हो गई।