हुज़ूर: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Huzur, Bhopal | Jan 30, 2024 भोपाल के लाल परेड ग्राउंड मैं आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और CM डॉक्टर मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 8,038 करोड़ की लागत से 498 किलोमीटर की लंबाई वाली 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया| उन्होंने कहा कि 2024 तक मध्य प्रदेश का नेशनल हाईवे रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा|