बैतूल नगर: 18 वर्षीय युवती ने निगला कीटनाशक,हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती...अब हालत में सुधार"ग्राम दानवाखेड़ा का मामला
बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम दानवाखेड़ा में एक 18 वर्षीय युवती द्वारा अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार अंजली,पिता धुनीलाल अखंडे, ने शुक्रवार शाम 7 बजे घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी परिजन बिना देर किए युवती को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे