श्योपुर। शहर के पाली रोड पर स्थित पीजी कॉलेज परिसर में रविवार को सुबह 11 बजे श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें वर्ष 1994 में हुई गोलीबारी में शहीद छात्र नेता स्व. अनुराग सिंह चौहान एवं काँलेज के ग्रंथपाल स्व.जीपी श्रीवास्तव को उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर कॉलेज स्टॉफ व कॉलेज छात्रों ने उन्हें याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।