बड़वाह: बड़वाह शासकीय अस्पताल मे कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु 20 बिस्तरीय एनआरसी वार्ड की मांग, विधायक ने लिखा पत्र
बड़वाह सिविल अस्पताल मे क्षेत्रवासी कुपोषित बच्चों की चिकित्सा एवं देखरेख के लिए 20 बिस्तरीय एनआरसी वार्ड की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।वर्तमान में क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को चिकित्सा हेतु सनावद ले जाना पड़ता है।इस तारतम्य में बड़वाह विधायक सचिन बिरला ने सोमवार दोपहर एक बजे जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा है।