धमतरी के करेली बड़ी गांव के किसानों ने बारिश और खराब जल निकासी के कारण करीब 100 एकड़ धान की फसल खराब होने पर कलेक्टर जनदर्शन में अपनी बात रखी। किसानों ने नाले की सफाई और चौड़ीकरण के साथ मुआवजे की भी मांग की है। कलेक्टर ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।