मथुरा: मथुरा में प्रेमिका के लिए 160 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा दीवाना प्रेमी, 4 घंटे तक पुलिस के फूले हाथ-पांव
फिल्म शोले का वो मशहूर सीन आपको याद होगा, जिसमें धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती के लिए हंगामा खड़ा कर देता है। कुछ ऐसा ही फिल्मी ड्रामा आज मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में देखने को मिला। फर्क सिर्फ इतना था कि टंकी की जगह आकाशवाणी का 160 फीट ऊंचा टावर था और बसंती की जगह ग्वालियर वाली प्रेमिका थीं