श्योपुर। जिले के बडौदा कस्बे से एक मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करती वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को दोपहर 03 बजे बाद वायरल हो गई जिसमें सामुदायिक अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल मरीज अस्पताल के गेट पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में मरीज बुरी तरह घायल अवस्था में है।