पन्ना: एम्स भोपाल में सफल सर्जरी: 3 साल के असहनीय दर्द से मिली मुक्ति, फिर मुस्कुराया मासूम किशन!
Panna, Panna | Aug 1, 2026 पन्ना के ग्राम सिंहपुर निवासी 5 वर्षीय मासूम किशन को गंभीर बीमारी 'रेक्टल प्रोलेप्स' से आख़िरकार आज़ादी मिल गई है। 'पत्रिका' में ख़बर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक पहल और आर्थिक सहायता से किशन को इलाज के लिए एम्स भोपाल भेजा गया। डॉक्टरों की सफल सर्जरी के बाद अब मासूम तेजी से स्वस्थ हो रहा है और परिजनों की आंखों में ख़ुशी के आंसू हैं।