ग्वालियर गिर्द: 2 साल पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने घर के बाहर खड़ी कार पर किया पथराव, रोकने आईं महिलाओं को भी मारे पत्थर
ज्योति नगर कुम्हारपुरा इलाके में शनिवार तड़के एक पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते आरोपी भगवानदास रजक ने घर के बाहर खड़ी भूपेन्द्र साहू की कार पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया शोर सुनकर जब भूपेन्द्र की पत्नी और बुजुर्ग मां बाहर आईं,तो आरोपी ने उन पर भी पथराव कर दिया।जैसे ही शोर शराबा बढ़ने लगा दो आरोपी ने महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी।